उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा,2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड कैटगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कुशवाहा पर केंद्र सरकार एक बार फिर मेहरबान दिखी है। इससे पहले जेडीयू छोड़ने के बाद मार्च महीने में कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अब उनकी सिक्योरिटी को वाई प्लस से बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दिया गया है। वही बता दे कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आईबी को रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर खतरे का इनपुट मिला था। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया। अब कुशवाहा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब उनके पास 6 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मियों समेत 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ये तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। इस संबंध में केंद्र की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। वही आपको बताते चले कि उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा में बढ़ोतरी के फैसले को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुशवाहा ने इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लंबी बगावत के बाद जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने रालोजद नाम से अलग पार्टी बनाई। वे 2024 में जेपी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ने की बात क चुके हैं। यानी कि कुशवाहा का एनडीए में जाना तय माना रहा है।