आज बीजेपी के आफतकाल से देश में है लड़ाई-जगदानंद सिंह का भाजपा पर वार
 
            
      विपक्षी एकता को लेकर लगातार बीजेपी 1974-75 की इमरजेंसी की याद दिला रही है। और आरोप लगा रही है वि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया आज उसी पार्टी के साथ तमाम विरोधी दलों ने हाथ मिला लिया है। ये सब कुछ सिर्फ कुर्सी के लालच में हो रहा है। जिस पर आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पूर्व में जनता का विद्रोह किसी पार्टी के खिलाफ नहीं आपातकाल के विरुद्ध था, जिसमें हम सभी नेता शामिल हुए थे, आज जनता का विद्रोह आफतकाल के खिलाफ है।प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जगदानंद ने कहा कि आपातकाल को हमलोगों ने दूर किया और अब आफतकल को भी दूर करेंगे। उस समय भाजपा के साथ में आ गए थे। देश में समस्या थी, राजनीति को भूल कर के देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए हम सबने प्रयास किया था। आज, ठीक आफतकाल में उससे अधिक खतरनाक स्थिति है।
 जिसमें हम सभी नेता शामिल हुए थे, आज जनता का विद्रोह आफतकाल के खिलाफ है।प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जगदानंद ने कहा कि आपातकाल को हमलोगों ने दूर किया और अब आफतकल को भी दूर करेंगे। उस समय भाजपा के साथ में आ गए थे। देश में समस्या थी, राजनीति को भूल कर के देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए हम सबने प्रयास किया था। आज, ठीक आफतकाल में उससे अधिक खतरनाक स्थिति है। वही आपको बताते चलें कि जगदानंद ने कहा कि आपातकाल के समय भाजपा को साथ नहीं लेने के मामले में जेपी ने कहा था कि राजनीतिक विचारधारा को छोड़ मुल्क को बचाएं। उस समय मुल्क को बचाने के लिए सब एक साथ हुए थे, आज फिर मुल्क पर खतरा है। उस समय तो संविधान स्थगित हुआ था आज संविधान बदलने की कोशिश हो रही है।
 वही आपको बताते चलें कि जगदानंद ने कहा कि आपातकाल के समय भाजपा को साथ नहीं लेने के मामले में जेपी ने कहा था कि राजनीतिक विचारधारा को छोड़ मुल्क को बचाएं। उस समय मुल्क को बचाने के लिए सब एक साथ हुए थे, आज फिर मुल्क पर खतरा है। उस समय तो संविधान स्थगित हुआ था आज संविधान बदलने की कोशिश हो रही है।

 
       
                      
                     