कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी,तो कई जगहों पर होगी मूसलाधार बारिश

 कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी,तो कई जगहों पर होगी मूसलाधार बारिश
Sharing Is Caring:

मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत 11 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जबकि कुछ राज्यों में आंधी और भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले छह दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य भारत और गुजरात में अगले तीन दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है।

1000511446

24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में रात का तापमान भी अधिक रहने की उम्मीद है।दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post