तेज बारिश से मौसम होगी सुहाना,लगातार चलेंगी तेज हवाएं

 तेज बारिश से मौसम होगी सुहाना,लगातार चलेंगी तेज हवाएं
Sharing Is Caring:

मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। ऐसे में आज व सोमवार को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। उमस वाली गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।दोपहर बाद घने बादलों ने डेरा डाला, लेकिन कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 001.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस कारण से रविवार व सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है।

1000538686

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस कारण से रविवार और सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है।मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस तरह से मानसून अपने तय समय से पहले दिल्ली में दस्तक दे देगा। दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post