इन राज्यों में मौसम लेने वाली है करवट,आ गया विभाग का अलर्ट

 इन राज्यों में मौसम लेने वाली है करवट,आ गया विभाग का अलर्ट
Sharing Is Caring:

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सप्ताहांत के इस बदलाव को देखते हुए सोमवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा, साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अचानक गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने का भी अनुमान है।रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों की एक श्रृंखला से जुड़ा है।इसके बाद दिल्ली में पहली और दो अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन बादल नजर आ सकते हैं। इन दोनों ही तारीखों पर बारिश नहीं होगी। इन दोनों ही दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 31 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तो पहली अप्रैल को 31-33 और दो अप्रैल को 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन अप्रैल को मौसम बदलने और बारिश के कारण इसमें कमी आने का अनुमान है।मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे मौसम एकबार फिर सुहावना हो जाएगा। इस दिन दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

1000036422

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह यानी तीन अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा।की दहलीज पर पहुंच गई है। ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 44 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 230, गाजियाबाद में 229 और नोएडा में 204 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 172 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 204.7 और पीएम2.5 की मात्रा 82.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार ररहेगीबिहारवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।मुजफ्फरपुर और चंपारण में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि दक्षिणी बिहार (जैसे पटना और गया) में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. रात का न्यूनतम तापमान लगभग सभी क्षेत्रों में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे शाम और सुबह के समय मौसम सुहाना बना रहेगा।बिहार में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि मेघ गर्जन या बिजली कड़कने के समय लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. किसानों को भी अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post