मुख्यमंत्री आवास में अभी-अभी बैठक हुई खत्म,बाहर निकले सीएम नीतीश और ललन सिंह
बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने अचानक एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे. सीएम आवास पर हुई इस बैठक को सत्ता परिवर्तन से पहले के महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि नीतीश कुमार के जल्द इस्तीफा देने की अटकलों के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है।बिहार में मुख्यमंत्री आवास में चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक आवास से बाहर निकलते दिखे. इस दौरान उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे.

सीएम आवास से नेताओं के निकलने के बाद सियासी हलकों में हलचल और तेज हो गई है।नियमानुसार, राज्यसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना होता है. ऐसे में नीतीश कुमार 30 मार्च को MLC पद छोड़ सकते हैं. उसके बाद वह 10 अप्रैल को नितिन नवीन के साथ राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे. इसके अलावा इसी दिन शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने अचानक एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक पहुंचे हैं. इस बैठक को सत्ता परिवर्तन से पहले के महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
