सदन में उठा किसान रजिस्ट्री आईडी का मामला,बोले डिप्टी सीएम-2 महीने में 50% किसानों को जोड़ा गया

 सदन में उठा किसान रजिस्ट्री आईडी का मामला,बोले डिप्टी सीएम-2 महीने में 50% किसानों को जोड़ा गया
Sharing Is Caring:

विधानसभा में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी का मामला सत्ता पक्ष के विधायक मंजीत ने उठाया और जानना चाहा कि कब तक किसानों का फार्मर आईडी बन जाएगा. इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, जिनके पास भी जमीन के कागजात हैं उनकी तुरंत फॉर्मर आईडी बन रही है और राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ कृषि विभाग संयुक्त रूप से अभियान भी चला रहा है, डोर टू डोर अभियान चल रहा है. कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार के किसानों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि, उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना या किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा.

1000685872

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कृषि विभाग और राजस्व भूमि सुधार विभाग इस काम में लगे हुए हैं. पहले यह केवल दो प्रतिशत था, लेकिन 2 महीने में 50% किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ा गया है, जो कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी उपलब्धि है.इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि हमारे नेता पूरे बिहार में किसी के साथ भेदभाव नहीं करने के लिए पिछले 20 सालों से जाने जाते हैं. इसलिए हम लोगों को बिहार की जनता आशीर्वाद देकर इस सदन में भेजती है. एनडीए सरकार ना तो किसी के साथ भेदभाव करती है और ना करेगी. हम सभी सदन के सदस्यों को और बिहार के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा. हम लोगों को तो बिहार की सभी जनता ने वोट दिया है और हम लोग निरपेक्ष होकर विकास का काम करते हैं. कभी-कभी हंसी-मजाक में कुछ बातें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हो जाती है. विजय चौधरी ने यह भी कहा कि असंसदीय बात कुछ भी हो तो उसे हटाने के लिए आसन सक्षम है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से कार्यवाही से हटा दिया जाएगा.उर्दू शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर एआईएमआईएम के विधायकों का प्रदर्शन जारी है. सदस्य उर्दू को राजभाषा का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे है।भाजपा विधायक और पूर्व नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि, देश में पटना में कचरा प्रबंधन के साथ-साथ उससे खाद और गैस बनाने पर भी काम चल रहा है. इस पर पूर्व नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा के सदन में बोलने पर बीजेपी के विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि जीवेश मिश्रा इस पर जवाब दे रहे हैं, क्या वह प्रोक्सी मंत्री हैं. भाजपा विधायक डॉ सुनील ने बिहार शरीफ में कचरा प्रबंधन नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कचरा का उठाव भी नहीं हो रहा और प्रबंधन भी नहीं किया जा रहा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post