जो आधारशिला नेहरू जी ने रखा,आज दुनिया में डंका बज रहा है-CM भूपेश बघेल

 जो आधारशिला नेहरू जी ने रखा,आज दुनिया में डंका बज रहा है-CM भूपेश बघेल
Sharing Is Caring:

8 घंटे बाद चंद्रयान-3 चांद पर इतिहास लिखने जा रहा है। आज शाम जब घड़ी में 6 बजकर 4 मिनट हो रहे होंगे उस वक्त धरती से 3 लाख 84 हजार किलोमीटर दूर चंद्रमा की धरती पर वंदे मारतम की गूंज होगी। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन वो करने जा रहा है जो जिसके बारे में आज तक केवल सोचा ही गया है। लेकिन इसरो आज इंसानी सोच को साकार करने जा रहा है। जैसे ही चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम चांद की धरती पर कदम रखेगाchandrayaan 3 mission update 1692624384, भारत पूरी दुनिया के स्पेस पावर के लिए मिसाल बन जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। दरअसल आपको बताते चलें कि सीएम बघेल ने कहा, भारत आज जिस कामयाबी को दुनिया के पटल पर लिखने जा रहा है, उसकी पहली इबारत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस वक्त लिखी थी, जब देश नई-नई आजादी की अंगड़ाई भर रहा था। Congress 1उन्होंने कहा,यह देश के लिए तो बड़ी उप्लब्धि है, साथ-साथ हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जो आधारशीला देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी, आज उसी के बल पर हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी सफलता का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। इसके नींव का पत्थर तो नेहरू जी ने ही रखा था, जिस वजह से आज दुनिया में हमारा डंका बज रहा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post