कम उम्र के बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है गठिया की बीमारी,भारत में कमजोर होते जा रहे हैं बच्चे

 कम उम्र के बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है गठिया की बीमारी,भारत में कमजोर होते जा रहे हैं बच्चे
Sharing Is Caring:

बड़े ही नहीं बच्चों में भी गठिया बीमारी का खतरा बढ़ गया है। एम्स में हर वर्ष 250-300 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे है। आनुवांशिक होने पर बच्चों में इसका जोखिम और अधिक बढ़ गया है। बीमारी के बढ़ते खतरे को लेकर डॉक्टरों ने लोगों से जागरूकता की अपील की है ताकि उपचार के लिए इधर-उधर न भटकें। बच्चों में पीडियाट्रिक रूमेटिक डिसऑर्डर संबंधी मिथकों और तथ्यों को लेकर एम्स के डॉक्टरों द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें पीडियाट्रिक विभाग के प्रमुख डॉ. पकंज हरि और विभाग के डिवीजन ऑफ पीडियाट्रिक रुमेटोलॉजी में अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि यह बीमारियां बच्चों को भी प्रभावित करती है।

1000514863

बच्चों को भी यह रोग होता है। जागरूकता न होने की वजह से उपचार में देरी होती है। इस कारण जोड़ों को स्थायी तौर पर नुकसान पहुंच जाता है। यह बीमारी जोड़ों को ही नहीं किडनी सहित शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सच है कि बच्चों में भी गठिया होता है। यह बीमारी अव्यवस्थित प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण होती है। इसमें प्रतिरक्षा प्रणाली के गड़बड़ाने की वजह से शरीर को नुकसान पहुंचने लगता है। डॉक्टरों ने बताया कि इसमें बच्चे को लंबा बुखार रहता है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द व सूजन की शिकायत होने लगती है। थकावट जल्दी महसूस होती है। शरीर पर चकत्ते हो जाते है। अंगुली नीली पड़ जाती है। आनुवांशिक तौर पर थोड़ा जोखिम ज्यादा होता है। बीमारी के लिए पर्यावरण भी जिम्मेदार है। वायु प्रदूषण के साथ इसका संबंध देखा गया है। खान-पान के साथ इसका कोई संबंध नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि कुछ सामान्य बीमारियों में जुवेनाइल आइडियोपैथिक अर्थराइटिस, सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस, जुवेनाइल डर्माटोमायोसिटिस, कावासाकी रोग भी शामिल है। इन बीमारियों के विलंबित निदान से जोड़ों और अन्य आंतरिक अंगों जैसे कि किडनी को प्रभावित करने वाले स्थायी अंग को क्षति हो सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post