हम जिस दिन सरकार बनाएंगे कभी पीछे की बात नहीं करेंगे,नीतीश पर तेजस्वी ने किया पलटवार

 हम जिस दिन सरकार बनाएंगे कभी पीछे की बात नहीं करेंगे,नीतीश पर तेजस्वी ने किया पलटवार
Sharing Is Caring:

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार 20 साल पहले की बात करते हैं। सरकार आज चला रहे हैं लेकिन 20 साल पीछे की बात करते हैं। हम जिस दिन सरकार बनाएंगे, कभी पीछे की बात नहीं करेंगे। पांच साल में बिहार को अग्रणी राज्य बनाएंगे। नीतीश कुमार जी आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया बिहार के लिए। अगर यह सरकार 40 साल भी रह जाएगी तो पुरानी सरकार को ही दोष देती रहेगी। 2005 से पहले पावरफुल सरकार थी। उस सरकार में नेता पावरफुल था। जो दिल्ली से लड़कर बिहार के लिए हक मांगता था।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2005 से पहले एक मुख्यमंत्री को पलटूराम करने पर किसी की सदस्यता नहीं ली जाती थी।

1000486351

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं काफी रिसर्च कर आया हूं। कई सरकारी एजेंसियों का रिपोर्ट पढ़ा। घंटो वीडियो देखा। गूगल खंगाला और कई किताबें पढ़ी। तेजस्वी यादव ने एक किताब को सदन में दिखाया। कहा कि इस किताब में तीन चैप्टर बिहार पर है। लेखक गुरु मोहन स्वामी की लिखी इस किताब में बताया गया कि बिहार के साथ कैसा सौतेला व्यवहार होता था। तेजस्वी ने ‘बिहार मिथ एंड रियालिटी’ किताब के बारे में भी बताया। तेजस्वी ने इस किताब का हवाला देते हुए कहा कि देश में हर दसवां आदमी बिहारी है। बिहार में औसत प्रति व्यक्ति आय 11 सौ डॉलर है। दुनिया के सबसे गरीब इलाका जो कि अफ्रीका में है। वहां पर प्रति व्यक्ति आय 1700 डॉलर है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post