अल्पसंख्यकों को परेशान करती है बीजेपी,आवाज उठाने पर ED का करना पड़ता है सामना-खूब गरजी प्रियंका गांधी

 अल्पसंख्यकों को परेशान करती है बीजेपी,आवाज उठाने पर ED का करना पड़ता है सामना-खूब गरजी प्रियंका गांधी
Sharing Is Caring:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में एलडीएफ और भाजपा के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए एलडीएफ ने अपनी विचारधारा छोड़ दी है। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई न होने को इस ‘डील’ का सबूत बताया।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केरल के कन्नूर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है।

1000039119

प्रियंका ने कहा कि एलडीएफ 10 साल तक सत्ता में बने रहने के लिए अपनी विचारधारा और जिम्मेदारी से समझौता कर रही है। वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने पेरावूर में कहा कि एलडीएफ ने उस भाजपा से समझौता किया है जो अल्पसंख्यकों को परेशान करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ईसाई समुदाय और उनकी नन को परेशान करती है, फिर भी एलडीएफ उनके साथ है। प्रियंका ने सबरीमाला में हुई चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। उनके अनुसार, यह चुप्पी दोनों पार्टियों के बीच समझौते का बड़ा सबूत है।प्रियंका गांधी ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे सीबीआई, ईडी या इनकम टैक्स के मुकदमों का सामना करना पड़ता है। लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ऐसा एक भी मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार, उसके मंत्रियों और नेताओं में अहंकार आ गया है। उनमें जनता के प्रति जवाबदेही और जिम्मेदारी की भावना अब खत्म हो गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post