बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज रिजल्ट होगा जारी,छात्रों का इंतजार होगा खत्म
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजे के करीब रिजल्ट घोषित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम जारी करेंगे. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे. साल 2025 में भी रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था. सूत्रों की मानें तो 30 मार्च 2026 को दोपहर के बाद रिजल्ट जारी होने की प्रबल संभावना है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड के आधिकारिक X हैंडल और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 के नतीजों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का यूज कर रहा है. बिहार बोर्ड अब देश का पहला बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली और रिजल्ट मैनेजमेंट में ‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी’ को पूरी तरह से लागू कर दिया है।
