नीतीश कुमार के शपथ पर भड़के तेजस्वी,बोले-उनकी इच्छा थी ही नहीं भाजपा ने उनके साथ जबरदस्ती किया है..
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जायेगा, ये बात चुनाव से पहले ही कह दी थी. उस समय एनडीए के नेता कहते थे कि ’25 से 30 फिर से नीतीश’ क्या हुआ उनके नारों का? वो लोग सफेद झूठ बोल रहे थे. सरकार में आखिर परिवर्तन क्यों किया जा रहा है?तेजस्वी यादव ने बिहार की स्थित को बद से बदतर बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, भ्रष्टाचारियों से लोग परेशान हैं. बिहार के युवा परेशान हैं, बाहर में काम करने वाले की क्या हालत है? गैस नहीं मिल रहा है उसके लिए बिहार की सरकार या केंद्र की सरकार ने कोई व्यवस्था की है क्या? लोग पलायन कर रहे हैं, उनके लिए सरकार ने क्या कोई व्यवस्था की है. इनलोगों को इससे क्या मतलब है.तेजस्वी यादव ने जनता को अलर्ट करते हुए कहा कि बिहार में कौन सीएम बनेगा और कौन नहीं बनेगा इसके लिए क्या उनके पास मैंडेट है? जिसके नाम पर जनता ने वोट दिया वो सीएम बन नहीं रहा है और जिसको वोट नहीं दिया वो बिहार का सीएम बनेगा? तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है.मुख्यमंत्री नीतीश को अपमानित किया जा रहा है.

बोलने से रोका जा रहा है. कल ही दिख गया कि कौन उन्हें बोलने से रोक रहा है. अभी विधानसभा में बोलने पर माइक बंद किया जाता है, तो कभी बोलने पर कुर्ता पकड़ खींच कर बिठाया जाता है. लगातार मुख्यमंत्री जी को अपमानित करना कहां तक उचित है? भाजपा क्या क्या करवा रही है वो जनता देख रही है।कुल मिलाकर देखे तो तेजस्वी ने कहा नीतीश जी को राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं थी, फिर भी बीजेपी ने उन्हें भेजा है. भाजपा के लोग पहले कहते थे नीतीश ही मुख्यमंत्री रहेंगे अब खुद मुख्यमंत्री बन रहे हैं, जबकि जनता किसके नाम पर मैंडेट दिया है? आप ही बताइए. नयी सरकार जो बन रही है उसे मैंडेट है क्या? तेजस्वी ने साफ-साफ कहा कि भाजपा ने दवाब बनाकर नीतीश जी को गद्दी से हटाया है.शुक्रवार को सीएम नीतीश ने उपराष्ट्रपति के चेंबर में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के कई नेता मौजूद थे. अब चर्चा है कि सीएम नीतीश जब दिल्ली से बिहार लौटेंगे तो वह अपनी कुर्सी से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद अगली सरकार बनाने की शुरूआत होगी. जल्द ही सीएम नीतीश के मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा देंगे।
