एक बार संगम में डुबकी जरूर लगाएं,सीएम योगी ने लोगों से संगम जाने का किया आह्वान

सीएम ने कहा कि आज अयोध्या के पास अपना हवाई अड्डा है। आज सरयू जी का जल सड़ता नहीं। यहां की सड़कें त्रेतायुग का स्मरण कराती हैं। आज अयोध्या, अयोध्या होने का अहसास कराती है। आज अयोध्या सोलर से चलती है। सीएम ने कहा कि अयोध्या एक दिन में ऐसी नहीं बनी है। इसके लिए लाखों लोगों को त्याग देना पड़ा। तपस्या करनी पड़ी। लाखों लोग 500 वर्षों से अपने आराध्य को स्थापित करने के लिए संघर्ष करते रहे। सीएम ने कहा कि एक बात ध्यान रखना होगा, कि आज से पहले वह कौन सी परिस्थितियां थीं, जब समाज बंटा था। यदि हम जाति के आधार पर बंटे रहेंगे, तो उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। एक रहेंगे तो सनातन मजबूत होगा, देश मजबूत होगा।

यदि भाषाई, क्षेत्रीय और जाति के आधार बंटेगे तो सबसे पहले इसका खामियाजा हमारे धार्मिक स्थलों को भुगतना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए जो आंदोलन शुरू हुआ था, वह आज सार्थकता की ओर आगे बढ़ रहा है। कहा कि जब दो वर्षों में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब यह अयोध्या धाम पूरे विश्व में सबसे सुंदर नगरी के रूप में निखरेगा। कहा कि राम मंदिर में सुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।सीएम ने लोगों से त्रिवेणी नगरी संगम जाने का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग एक बार जाकर वहां की व्यवस्था जाकर जरूर देखिए। कहा कि एक बार संगम में डुबकी जरूर लगाएं। सीएम ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।