‘स्त्री 2’ ने दी कई बड़े स्टार को धोबी पछाड़,कमाई के मामले में तोड़ डाली सबकी रिकॉर्ड

 ‘स्त्री 2’ ने दी कई बड़े स्टार को धोबी पछाड़,कमाई के मामले में तोड़ डाली सबकी रिकॉर्ड
Sharing Is Caring:

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का चक्का जाम ही कर दिया है. सनी देओल की ‘गदर 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को भी ‘स्त्री 2’ मे कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है. महज 50 करोड़ के बजट में बनी ‘स्त्री 2’ ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इस फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन कितना कारोबार किया है, वो आंकड़े भी सामने आ गए हैं।अमर कौशिश के डायरेक्शन में बनी ‘स्त्री 2’ कमाई के मामले में रोजाना नए-नए झंडे गाड़ रही है. 15 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने पिछले 23 दिनों में बाकी रिलीज हुई किसी भी फिल्म को अपने सामने टिकने नहीं दिया है. ‘स्त्री 2’ के साथा ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्में भी थिएटर में रिलीज हुई थीं, लेकिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों का नामों निशान ही मिटा दिया है. ‘स्त्री 2’ लगातार कमाई किए जा रही है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘स्त्री 2’ ने 23वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है।

1000387311

‘स्त्री 2’ ने दी ‘गदर 2’ को धोबी पछाड़‘स्त्री 2’ की ये अब तक की सबसे कम कमाई है. इसी के साथ फिल्म का अब टोटल कलेक्शन भारत में 507.50 करोड़ हो गया है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के करियर की ये पहली 500 करोड़ी फिल्म है. इसी के साथी ही ‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ के तेजी से 500 करोड़ कमाने वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. 24 दिनों में ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ कमाए थे. लेकिन ‘स्त्री 2’ ने सिर्फ 22 दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया था. ‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ के टोटल कलेक्शन को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post