पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी,कांग्रेस चीफ खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी,कांग्रेस चीफ खड़गे ने दी श्रद्धांजलि
Sharing Is Caring:

आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणूगोपाल व अन्य ने दिल्ली के वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही बता दें कि इधर राजीव गांधी के शब्द हम सभी के मन में गूंजते रहते हैं। Screenshot 2023 05 21 10 12 02 34 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b1221वीं सदी का भारत अपनी कई उपलब्धियों का श्रेय इस दूरदर्शी नेता को देता है, जिन्होंने न केवल देश को प्रगति और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर किया, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की जड़ों को भी मजबूत किया।Screenshot 2023 05 21 10 13 05 85 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 पार्टी ने कहा, उनकी पुण्यतिथि पर, हम राजीव जी को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के सच्चे चरित्र – एकजुटता और सहिष्णुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और अंतत: इस सपने के लिए अपनी जान दे दी। दरअसल बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post