2000 अंकों से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स,शेयर बाजार में मचा हाहाकार

 2000 अंकों से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स,शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Sharing Is Caring:

मीडिल ईस्ट के टेंशन के परवान चढ़ने का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर देखा गया। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर एक समय 2081.23 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 74,837.67 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 618.85 अंक फिसलकर 23,831.00 अंक के लेवल पर फिसल गया। सोमवार को निफ्टी में बड़ी कंपनियों के शेयर लुढ़क गए। शुरुआती सत्र के दौरान श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, एल एंड टी और अडानी पोर्ट्स निफ्टी के प्रमुख लूजर स्टॉक्स रहे, जबकि ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

1000469570

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत गिर गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और वैश्विक आपूर्ति जोखिम बढ़ गया है, जिससे निवेशकों में डर बना हुआ है। बढ़ती अनिश्चितता और वैश्विक जोखिम की वजह से निवेशक इक्विटी से पैसे निकाल रहे हैं। यह गिरावट रुपया कमजोर होने और बढ़ती तेल आयात लागत के डर से भी प्रेरित है।सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे की गिरावट के साथ 92.28 के अपने ऑल-टाइम इंट्रा-डे निचले स्तर के निकट पहुंच गया। यह गिरावट मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के कारण हुई, जहां ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ीं और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, US-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध के तेज होने से फ्यूचर्स ट्रेडिंग में ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में भारी उछाल आया और यह लगभग 25-26% की बढ़ोतरी के साथ 116.5 USD प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इससे ऊर्जा आपूर्ति पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी (आउटफ्लो) और घरेलू शेयर बाजार में सुबह के सत्र में देखी गई गिरावट ने भी रुपए पर अतिरिक्त दबाव डाला। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 92.22 पर खुला और फिर गिरकर 92.28 तक पहुंच गया, जो पिछले सत्र के बंद भाव से 46 पैसे कम है। बता दें, 4 मार्च को रुपया दिन के कारोबार में 92.35 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका था। शुक्रवार को रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 91.82 पर बंद हुआ था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post