संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप,कहा-ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात ले जा रही है सरकार

 संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप,कहा-ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात ले जा रही है सरकार
Sharing Is Caring:

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजियों का दौर जारी है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता समय-समय पर भाजपा और शिंदे गुट पर निशाना साधते रहते हैं। अब उद्धव गुट से सांसद संजय राउत ने भाजपा पर महाराष्ट्र को लूटने का आरोप लगाया है। राउत ने भाजपा पर महाराष्ट्र से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को गुजरात शिफ्ट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही राउत ने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग और राम मंदिर के मुद्दे पर भी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या सब कहा है। संजय राउत ने कहा कि पूरा देश एक है, विकास पूरे देश का होना चाहिए। प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, प्रधानमंत्री या गृहमंत्री पूरे देश के होते हैं लेकिन जिस तरीके से महाराष्ट्र और कई और राज्यों से बड़े-बड़े प्रकल्प सिर्फ एक ही राज्य यानी गुजरात में खींचकर लेकर जा रहे हैं, उसे विकास नहीं डकैती कहते हैं।

IMG 20231229 WA0038 1

उन्होंने कहा कि हमारे कोकण का प्रोजेक्ट चला गया, डायमंड मार्केट भी गुजरात चला गया, वेदांत foxconn भी गुजरात चला गया और हमारी सरकार के एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री, यह लोग आंख खोल कर देख रहे हैं। राउत ने कहा कि इस देश का विकास होना चाहिए लेकिन सबने अपने राज्यों को विकसित बनाया लेकिन आपका टारगेट है महाराष्ट्र, मुंबई को कमजोर करना और यहां की संपत्ति गुजरात लेकर जाना है जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी करती थी। वैसा ही महाराष्ट्र को लूट कर गुजरात में ले जा रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post