आज दोपहर में राजभवन मार्च निकालेगी आरजेडी,नीतीश सरकार की खोलेगी पोल
अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आरजेडी प्रदेश कार्यालय से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवन के लिए दोपहर 12:30 बजे निकलेंगे. जिसमें वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सभी प्रकोष्ठों के साथ-साथ पटना जिला और महानगर के सभी नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. राष्ट्रीय जनता दल के नेता राजभवन मार्च को देखकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर रखी है।आरजेडी के नेताओं ने बताया कि बिहार में लगातार हो रही हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं और शासन और प्रशासन की विफलताओं के साथ-साथ सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है।

लोग खौफ के साए में जी रहे हैं. अब तो घर में भी लोग सुरक्षित नहीं है और बाहर निकलने से लोगों को डर लग रहा है।बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वह हर सप्ताह अपराध का आंकड़ा जारी करते हैं. तेजस्वी के अलावे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं के लिए नीतीश सरकार को दोषी ठहराते रहे हैं।
