बिहार में राज्यसभा के लिए मतदान हुए संपन्न,हार गए तेजस्वी के उम्मीदवार!

 बिहार में राज्यसभा के लिए मतदान हुए संपन्न,हार गए तेजस्वी के उम्मीदवार!
Sharing Is Caring:

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. एनडीए को सभी 202 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि महागठबंधन के 4 विधायक वोट करने नहीं आए.महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोट नहीं डाला. इस तरह एडी सिंह के समर्थन में महज 37 वोट पड़े, जबकि एनडीए के पांचवें कैंडिडेट को 38 वोट मिले हैं. ऐसी स्थिति में एनडीए की सभी पांचों सीटों पर जीत तय है.जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने सभी पांचों सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव क्या कहते हैं, उसका कोई विशेष महत्व नहीं है.’राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि NDA की पांचों सीटों पर जीत होगी. यह विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ दबाव की राजनीति है, एक तरफ वैचारिक लड़ाई है.

1000699687

दबाव वाली लड़ाई में जितना दबाव ले पाते हैं, लेते हैं और फिर नहीं ले पाते तो भाग जाते हैं.. तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए.राज्यसभा चुनाव पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि NDA पूरी तरह एकजुट है. NDA के लोग सभी अपने पांचों उम्मीदवारों को जिताने के लिए संकल्पित हैं. लगभग सबने मतदान कर दिया है. हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे. बिहार में सबका सम्मान है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post