झारखंड,बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की जारी हुई चेतावनी!

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में शामिल गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां सही है।तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी कोंकण एवं गोवा में मानसून के 16 जून तक सक्रिय रहने की संभावना है. इससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवा जारी रहने की संभावना है तथा उसके बाद इनमें कमी आ जाएगी।पूर्वी तथा पश्चिमी राजस्थान, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. विदर्भ (बुलढाणा) में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई. कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई.

उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आई. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सौराष्ट्र, कच्छ, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, झारखंड, कोंकण, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली।अगले एक दिन में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने वाला है. इसके बाद तापमान में गिरवाट होने की संभावना है।