यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट हुआ जारी,तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बारिश

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मानसून के जाने के बाद दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। ऐसी स्थिति कम से कम एक हफ्ते तक बनी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत 46 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा, ‘उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी है।

हालांकि, एक हफ्ते के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है।’आईएमडी के अनुसार, मानसून की पूरी तरह वापसी में समय लगेगा। आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। आमतौर पर मानसून 15 अक्टूबर के आसपास देश से वापस चला जाता है।मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।