राजेश राम पर राहुल और खरगे ने जताया भरोसा,बना दिया बिहार का प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बाद आज बड़ा फैसला लिया है।दरअसल में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अखिलेश सिंह को हटा दिया गया है।जो कि भूमिहार जाति से संबंध रखते हैं।वहीं उनकी जगह विधायक राजेश कुमार को नया अध्यक्ष बनाया गया है. इस बाबत कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र भी जारी कर दिया गया है।राजेश कुमार उर्फ राजेश राम औरंगाबाद के कुटुंबा से विधायक हैं. उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है.

दलित समुदाय से होने के साथ-साथ इनकी एक बड़ी खासियत ये भी है कि ये गुटबाजी से दूर रहते हैं।और बिहार में काफी लोकप्रिय चेहरा के तौर पर अपने आपको स्थापित भी कर रखा है।कृष्णा अल्लवारू के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से हीं कयास लगाया जा रहा था बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की छुट्टी जल्द हीं हो सकती है।अब महागठबंधन में कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है।