राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद में पेश किया केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड,बोलीं-तेजी से विकसित हो रहा है भारत

 राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद में पेश किया केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड,बोलीं-तेजी से विकसित हो रहा है भारत
Sharing Is Caring:

संसद में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है। यहां संसदीय परंपराओं का गौरव और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई है। ये कानून विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है।उन्होंने कहा कि 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है और G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया है।राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं। पीएम मोदी और शाह समेत तमाम सीनियर नेताओं ने मेज भी थपथपाई।इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post