राष्ट्र को आज संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में होगा प्रसारित

 राष्ट्र को आज संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में होगा प्रसारित
Sharing Is Caring:

आज यानी 25 जनवरी शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन ने इस बाबत जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि, यह संबोधन आज शाम सात बजे आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क तथा दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में प्रसारित होगा। उसके बाद उसका अंग्रेजी में प्रसारण किया जाएगा।राष्ट्रपति भवन के एक जारी बयान में कहा गया है कि, ‘‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इस संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से इस राष्ट्रीय संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगी।

1000468358

”जानकारी दें कि, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को तड़के 3 बजे ही अपनी सेवाएं शुरू करेगी ताकि ताकि लोग कर्त्तव्य पथ तक पहुंच सकें और वहां आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और समारोह देख सकें। यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी, जिसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यातायात परामर्श जारी कर यात्रियों को कई सड़कों पर लागू प्रतिबंधों और मार्ग परिवर्तन के बारे में जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज यानी शनिवार 25 जनवरी को रात नौ बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और केवल आवश्यक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post