यात्रा के जरिये नीतीश सरकार की पोल खोलने में जुट प्रशांत किशोर,बोले-हम फिर से आंदोलन करेंगे

 यात्रा के जरिये नीतीश सरकार की पोल खोलने में जुट प्रशांत किशोर,बोले-हम फिर से आंदोलन करेंगे
Sharing Is Caring:

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को बगहा से ‘बिहार नवनिर्माण यात्रा’ की विधिवत शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसके लिए संगठन लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है. ‘बिहार नवनिर्माण यात्रा’ के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं।

1000678434

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एनडीए की सरकार ने महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट खरीदा है. ऐसे में अब इनको 2-2 लाख देना होगा, नहीं तो हम आंदोलन तेज करेंगे. इसके साथ ही दलित-अति पिछड़ा समाज को 3 डिसिमल जमीन दिलाने के लिए हम सरकार पर दबाव बनाएंगे.प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की जिन महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं, उनको अब 2-2 लाख रुपये दिए जाए. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर छह महीने के अंदर महिलाओं को पैसे नहीं मिले तो हमलोग जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को फिर उठाएंगे.प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता ने एनडीए को सत्ता और आरजेडी को विपक्ष में बैठाया है और जन सुराज को समाज में जाकर काम करने का आदेश दिया है, हमलोग वही कर रहे हैं. बगहा से अभियान की शुरुआत हुई है, आगे भी अन्य जगहों पर जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान का उद्देश्य एक मजबूत जवाबदेह और ईमानदार राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जो हर जिले में जनता के बीच सशक्त संगठन के रूप में काम करे.पटना में नीट छात्रा की हत्या पर जन सुराज के सूत्रधार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले हमारी पार्टी ने इस मुद्दे उठाया है. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया गया. इतना ही नहीं प्रशासनिक स्तर पर एसआईटी टीम गठित हुई. यहां तक तो प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रा की आत्महत्या बताया था लेकिन जन सुराज की तत्परता से सरकार सकते में आई और जांच पड़ताल चल रही है. पीके ने कहा कि अगर छात्रा के साथ न्याय नहीं मिला तो जनसुराज का आंदोलन जारी रहेगा.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया था. 238 सीटों पर उनके उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 236 सीटों पर जमानत जब्त हो गई. 35 सीटों पर प्रशांत किशोर ने एनडीए और महागठबंधन का खेला बिगाड़ा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post