बिहार के जमुई में आज चुनावी रैली को संबोधित कर करेंगे पीएम मोदी,चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के लिए करेंगे प्रचार

 बिहार के जमुई में आज चुनावी रैली को संबोधित कर करेंगे पीएम मोदी,चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के लिए करेंगे प्रचार
Sharing Is Caring:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित कर करेंगे जो चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली रैली होगी। केंद्र में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मशक्कत कर रहे मोदी वहां दोपहर में रैली को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जमुई के लोगों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इस निर्वाचन क्षेत्र से बिहार में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए सहमत हुए हैं। हम उनके लिए बिहार की सभी 40 सीट समेत 400 से अधिक सीट जीतने के राजग के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ चिराग पासवान ने आरक्षित सीट जमुई का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने जीजा अरुण भारती को इस संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post