पीएम मोदी ने किया पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ,कल से शुरू होगा नियमित परिचालन

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन हो गया है। भोपाल में एक समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना – रांची समेत 5 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन के पहले दिन रांची से यह ट्रेन पटना पहुंचेगी, कल से नियमित परिचालन शुरू होगा। वही बता दें कि उद्घाटन के बाद अब इसे स्पेशल के रूप में इसे रांची से पटना के लिए चलाया जाएगा, जबकि बुधवार से यह ट्रेन पटना से रांची और रांची से पटना के बीच नियमित रूप से चलेगी।इधर, पटना से सोमवार सुबह सवा चार बजे ट्रेन रैक को रांची भेजा गया। यह ट्रेन मंगलवार को उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी, इसके बाद इस ट्रेन का 28 से नियमित परिचालन होगा। इस ट्रेन में बुकिंग चालू हो गयी है। बुधवार से पटना से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर बाद एक बजे रांची पहुंचेगी। जबकि रांची से शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत हफ्ते में छह दिन ही चलेगी।
वही आपको बताते चलें कि मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल गाड़ी सं. 02439 बनकर रांची से 10.30 बजे खुलेगी। उसके बाद 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद होते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।