राजधानी दिल्ली में रहने वालों को जल्द मिलेगी प्रदूषण से राहत,जानिए कैसे?

 राजधानी दिल्ली में रहने वालों को जल्द मिलेगी प्रदूषण से राहत,जानिए कैसे?
Sharing Is Caring:

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। हालांकि, सर्दी से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों के जीवन के मुश्किल बना दिया है। राजधानी के कई इलाकों में AQI का स्तर जानलेवा होने लगा है। ऐसे समय में दिल्ली के लोगों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी जारी की है। विभाग ने बताया है कि जल्द ही दिल्ली वालों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।

IMG 20231107 WA0006

आइए जानते हैं कि क्या दिल्ली समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल।मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। क्षेत्र का तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शाम या रात को हल्की बारिश की संभावना है। ये बारिश बदलते मौसम के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगी। इस कारण प्रदूषण में थोड़ी कमी की संभावना है। बारिश के कारण राजधानी में दिन के तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार रात से राज्य में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इस दौरान राज्य का मौसम ड्राइ बना रहेगा। इसके अलावा बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में सुबह में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।बिहार में दिवाली से पहले ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में मंगलवार को मौसम पर शुष्क बना रहेगा। आने वाले 3 दिनों में राज्य के श्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण समेत कई अन्य जिलों में तापमान गिरने की संभावना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post