पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का फिर से किया ऐलान,बोले-हां मैं लडूंगा चुनाव

 पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का फिर से किया ऐलान,बोले-हां मैं लडूंगा चुनाव
Sharing Is Caring:

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं अब बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा। बीजेपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि समय बताएगा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता।उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा तो हार की है। पवन सिंह ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान झारखंड के जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर ये बयान दिया। गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी कुछ दिन पहले रोहतास से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

1000486788

पवन सिंह ने बिहार की काराकाट संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। यहां से एनडीए दल के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। कुशवाहा की लड़ाई महागठबंधन उम्मीदवार राजाराम सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह से थी। हालांकि इस सीट पर राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी और उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।2019 के चुनाव में यहां से जेडीयू के महाबली सिंह 46.00% वोट शेयर के साथ जीते थे, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस चुनाव में महाबली सिंह को कुल 3,98,408 वोट मिले थे। वहीं, इस चुनाव में कुशवाहा को 36.10% वोट शेयर के साथ कुल 3,13,866 वोट ही हासिल हुए थे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post