भाजपा ने रचा कुचक्र फिर भी अग्निपरीक्षा में हम सब पास हुए,बोले मनीष सिसोदिया
अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जहां केजरीवाल ने लोगों में उत्साह जगाने का प्रयास किया, वहीं अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अग्निपरीक्षा में हम सब पास हुए।सिसोदिया ने कहा, करीब 6000 हजार करोड़ मिलते थे एक्साइज पॉलिसी से, लेकिन नई एक्साइज पॉलिसी से 9000 करोड़ रुपये मिलते, लेकिन इन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने भ्रष्टाचार कर दिया. ये भाजपा का झूठ है. आम आदमी पार्टी इस देश के सबसे बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही थी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी।
Comments
