विपक्ष ने सड़क पर दिखाई एकजुटता,राज्यभर में दिखा बंद का असर

 विपक्ष ने सड़क पर दिखाई एकजुटता,राज्यभर में दिखा बंद का असर
Sharing Is Caring:

बिहार में आज इंडिया गठबंधन ने चक्काजाम का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरा विपक्ष आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।आज सुबह से ही राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामदल, विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वह केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रह हैं। दरभंगा, भोजपुर, जहानाबाद में ट्रेनें रोक दी गई हैं। दरभंगा में तो विपक्ष के कार्यकर्ता नमो भारत ट्रेन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में विपक्ष ने सड़कों को जाम कर दिया है। टायर जलाकर आगजनी कर रही है।

1000547056

पटना जिले के मनेर, बिहटा सहित कई जगहों पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने टायर जलाकर अगजनी करते हुए चक्का जाम किया। इस दौरान मनेर में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काले नियम को वापस लेने की मांग की। राजद व भाकपा माले नेताओ ने महिनावा में सड़क जाम करते हुए विरोध जताया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण गाड़ियों की कतार सड़क पर लगी रही। मनेर में राजद नेता ललन सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम किया गया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि जिस तरह देश में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार मोदी सरकार ने नोटबंदी करने का काम किया था। इस तरह बिहार में चुनाव के पहले वोट बंदी करने का काम किया है। जिसे बिहार के कई तीन करोड़ से ज्यादा लोगों का मतदाता सूची से नाम बाहर हो जाएगा। बिहार की जनता सरकार बिहार से बदलने के मूड में है।राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन रोक दी। चक्काजाम कर NDA सरकार और चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की। वही रेल चक्का जाम कर रहे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। केंद्र की सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवा रही है। वही भोलू यादव ने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन को उग्र करेंगे।मुजफ्फरपुर के जीरो माइल चौक पर बंद समर्थकों ने पटना-गया, मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम कर दिया। शहर के चौक-चौराहों पर विपक्ष के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा बिहार में पूर्ण मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है जो गरीब शोषित वंचितों के लिए उचित नहीं है।वैशाली में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है। राजद विधायक मुकेश रोशन के नेतृत्व में पूरा विपक्ष सड़क पर उतर गया है। कार्यकर्ताओं ने पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले पुल महात्मा गांधी सेतु को जाम कर दिया है। इस कारण गांधी सेतु पर आवागमन बाधित हो गई। इससे जाम लग गया है। लोग अपने गन्तव्य तक पैदल ही जा रहे हैं। विपक्ष के कार्यकर्ता सड़क पर टायर जलाकर आगजनी कर रहे और चुनाव आयोग के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post