लाठीचार्ज मामले में सीएम नीतीश से भिड़े विपक्षी विधायक,सदन में जमकर हो रहा हंगामा!

 लाठीचार्ज मामले में सीएम नीतीश से भिड़े विपक्षी विधायक,सदन में जमकर हो रहा हंगामा!
Sharing Is Caring:

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद के कुमार सर्वजीत ने चौकीदार दफादार पर हुए लाठी चार्ज को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बड़बड़ता से लाठीचार्ज किया है. इसके बाद सदन में राजद सदस्यों ने लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी कहकर जमकर नारे लगाएं।विपक्षी सदस्यों के नारे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग 202 हो गए हैं. आप लोगों की जब सरकार थी, तब आप लोगो ने कोई काम नहीं किया था, जो भी काम हुआ है हम लोगों की सरकार के समय हुआ है. शाम के बाद कोई भी घर से नहीं निकलता था.संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कल चौकीदार दफादार का प्रदर्शन था. सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो उसे रोक देती लेकिन ऐसा नहीं है. चौकीदार दफादार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है।

प्रदर्शन करने कि यदि आजादी है तो लोक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने की भी आजादी नहीं है. प्रदर्शन करके आम लोगों को असुविधा पहुंचना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पार्ट नहीं होता है. इसलिए हम लोगों की सरकार नीतीश कुमार की सरकार किसी भी संगठन के विरुद्ध काम नहीं करती. यह दफादार चौकीदार के खिलाफ भी लागू है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि चौकीदार दफादार की सहानुभूति लेने के लिए घरेलू आंसू बहाने का कोई मतलब नहीं है. उधर मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि चौकीदार दफादार के संगठन को बुलाकर सरकार बातचीत करेगी जो भी उनके मांगे हैं उस पर विचार करेगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post