चुनाव आयोग के नोटिस पर आज रात 8 बजे तक केजरीवाल को देना होगा सबूत,मुश्किल में फंसे अरविंद

 चुनाव आयोग के नोटिस पर आज रात 8 बजे तक केजरीवाल को देना होगा सबूत,मुश्किल में फंसे अरविंद
Sharing Is Caring:

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार हो रही बयानबाजी से चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच अपने आरोप को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था। चुनाव आयोग ने चिंता जताई है कि ‘केजरीवाल के आरोपों से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इनमें क्षेत्रीय समूहों के बीच दुश्मनी, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच तनाव और पानी की कमी के कारण कानून-व्यवस्था की समस्याएं शामिल हैं। आयोग ने केजरीवाल से बुधवार रात 8 बजे तक सबूत देने को कहा है।केजरीवाल बताएं कि यमुना में जहर मिलाने की रिपोर्ट कहां है-अमित शाहहरियाणा से यमुना में जहर छोड़ने जाने के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक जवाब दिया है।

1000470373

कहा है कि अरविंद केजरीवाल उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें जिसमें जलबोर्ड ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने की बात की है। यह बात साबित होती है तो वह खुद इसकी जिम्मेदारी लेंगे। बताएं कि कौन सा जहर यमुना में मिला है, उसका नाम क्या है। केजरीवाल का यह भी कहना है कि जहरीले पानी को उन्होंने रोक दिया, इसलिए दिल्ली बच गई। पानी रोकने आर्डर भी वह सार्वजनिक करें।कालका जी विधानसभा में चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हार सामने देख केजरीवाल बौखला गए है। इतनी घिनौनी राजनीति पर उतर आये हैं कि पड़ोसी राज्य हरियाणा पर दिल्ली के पानी में जहर मिलाने की अफवाह उड़ा रहे हैं। आप सरकार झूठ, फरेब, वादा खिलाफी और भ्रष्टाचारी सरकार है। केजरीवाल ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। जबकि करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल सबके सामने शराब की दुकानें खोलीं गई और जेल भी गए। जलबोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला किया और खुद के लिए करोड़ों का शीश महल बनवाया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post