कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज होने पर बोले खरगे,हिंदुस्तान की 70 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ

 कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज होने पर बोले खरगे,हिंदुस्तान की 70 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का हर नागरिक चुनाव में भाग लेने के लिए इच्छउक है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य है। सभी राजनैतिक दलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड हो। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड के बारे में जो जानकारी या तथ्य सामने आए हैं, वो चिंताजनक और शर्मनाक है। भाजपा को 56 फीसदी चंदा मिला, जबकि कांग्रेस को केवल 11 फीसदी ही चंदा मिला है। हिंदुस्तान की 70 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच कर रही है, तो मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post