नीतीश कुमार बने रहेंगे बिहार का बॉस,10 मार्च से फिर शुरू करेंगे ‘समृद्धि यात्रा’

 नीतीश कुमार बने रहेंगे बिहार का बॉस,10 मार्च से फिर शुरू करेंगे ‘समृद्धि यात्रा’
Sharing Is Caring:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत करने वाले हैं. सरकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम 10 मार्च से इस यात्रा को फिर से शुरु करने वाले हैं. कैबिनेट सचिवालय विभाग के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत सुपौल और मधेपुरा से होगी. जेडीयू नेताओं की माने तो नीतीश कुमार इस बात को पक्का कर रहे है कि बिहार में चलने वाली योजनाएं जनता तक कितनी पहुंच रही है. साथ ही किन-किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.दरअसल, दो चरण की यात्रा मुख्यमंत्री बजट सबसे पहले कर चुके हैं. बजट सत्र के कारण मुख्यमंत्री की यात्रा टली थी. ऐसे में अब तीसरे चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री 5 दिनों में 10 जिलों की यात्रा करेंगे, यानी प्रत्येक दिन दो जिलों की यात्रा करेंगे. शुरुआत में 3 दिन मुख्यमंत्री मधेपुरा से ही समृद्धि यात्रा पर जाएंगे और 13 मार्च को पटना लौटेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में सीएम नीतीश 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा, 11 मार्च को अररिया और किशनगंज, 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार, 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया और 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा में समृद्धि यात्रा करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले दो चरणों में 12 जिलों की समृद्धि यात्रा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री अपनी यात्रा में सात निश्चय से संबंधित योजनाओं, स्थल निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे और महिलाओं से संवाद भी करेंगे. मुख्यमंत्री की यात्रा में सुरक्षा और जो समीक्षा बैठक होगी, उसमें मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री पांच दिनों की यात्रा में 3 दिन 10 मार्च से 12 मार्च तक मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारी कई दिनों से चल रही थी.बजट सत्र के बाद ही यात्रा शुरू होने वाली थी लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम जिस प्रकार से हुआ उसके कारण मुख्यमंत्री की यात्रा में विलंब हुआ है. तीसरे चरण की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री 22 जिलों की यात्रा पूरी कर लेंगे, अब देखना है शेष जिलों की यात्रा का कब शेड्यूल निकलता है, क्योंकि राज्यसभा में मुख्यमंत्री ने नॉमिनेशन किया है, जिसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री का चयन भी होना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post