निशांत कुमार ने ली जेडीयू की सदस्यता,संजय झा की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुके हैं। वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्होंने पार्टी सदस्यता दिलाई। जदयू में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं जदयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज से पार्टी का सदस्य बन चुका है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैं सेवा करता रहूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने की घोषणा की है। यह उनका निजी फैसला है। मेरे पिता ने बिहार की जनता के जो काम किया है, उसे मैं जनता तक बढ़ाने का काम करूंगा।

आज से मैं शुरुआत कर रहा हूं। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए। समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। नालंदा, मोकामा और बाढ़ इलाके से जदयू कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। समर्थकों में उत्साह है। उनका कहना है कि आज उन्हें उत्तराधिकारी मिल रहा है। आज का दिन बड़ा है।
