निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण,बोलीं-भारत में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क

 निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण,बोलीं-भारत में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क
Sharing Is Caring:

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1 हजार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। भारत अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में 15 रोपवे परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 1 लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। देश में कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या और इलाज की लागत को देखते हुए कैंसर की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। मेरी सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

1000471072

देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तिलहन मिशन को मंजूरी दी गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।’राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आजादी के दशकों बाद भी हमारे जिस आदिवासी और जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम उठाए हैं। मेक इन इंडिया से हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ चुके हैं।’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post