टीवी इंडस्ट्री के नए तरीके पर भड़की मुस्लिम अभिनेत्री,बोली-जन्म कुंडली देख कर दिया जा रहा है काम
फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक, कास्टिंग को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं. अब हाल ही में एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 फेम और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज हैं. फलक नाज अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं. हाल ही में फलक नाज ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. अपनी इस पोस्ट में फलक नाज ने टीवी इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हाउस को लेकर बात की. इतना ही नहीं, फलक नाज ने किसी का नाम लिए बिना एक प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर आरोप लगाया कि एक “हिट प्रोड्यूसर” एक्टर्स को काम देने से पहले उनकी कुंडली (जन्मपत्री) चेक करता है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कई फैंस ने अंदाजा लगाया कि वो एकता कपूर की बात कर रही थीं, जिससे ऑनलाइन एक जोरदार बहस छिड़ गई.फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, “पहले इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के बलबूते काम मिलता था. अब एक नया दौर शुरू हो गया है. अब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर औरजन्म कुंडली देख कर आपका काम दिया जाएगा. एक बहुत हिट प्रोड्यूसर हैं उनके यहां पर ऐसा होता है.” हालांकि उन्होंने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत अंदाजा कि उनका इशारा एकता कपूर की ओर था.टीवी एक्ट्रेस ने आगे कहा, “कल मुझे एक कॉल आया था. मैं उस प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लूंगी. वो ना तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया. उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है, इस चैनल पर आएगा, ये प्रोडक्शन हाउस है और ये कैरेक्टर है. मैंने कहा, ठीक है, अब आगे क्या करना है? आमतौर पर एक्टर्स या को लुक टेस्ट के लिए बुलाते हैं या मॉक टेस्ट के लिए या फिर रिफरेंस ऑडिशन देते हैं. मुझसे मेरी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा गया.” एक्ट्रेस ने बताया उस समय तो उन्होंने भेज दिया लेकिन बाद में सोचकर उन्हें बहुत गुस्सा आया.फलक का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लोग तमाम तरह के रिएक्शंस देने लगे. एक Reddit यूजर ने लिखा, “एकता आजकल कुंडली के आधार पर एक्टर्स को कास्ट कर रही हैं.” एक यूजर ने कमेंट किया, क्या इसीलिए एकता ने तान्या मित्तल को रोल ऑफर किया? शायद उनकी कुंडली बहुत मज़बूत है, क्योंकि सच कहूं तो मुझे उनकी एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आती, यहां तक कि ऐड में भी नहीं.”
