मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,अगले 48 घंटे के दौरान होगी बारिश!

 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,अगले 48 घंटे के दौरान होगी बारिश!
Sharing Is Caring:

उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी से एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात की ठंड फिर से बढ़ेगी. रविवार से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश शुरू होगी. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण रविवार से एनसीआर में ठंडी हवाएं चलेंगी. इसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में महसूस किया जाएगा. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.एनसीआर में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि एनसीआर में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. शाम और रात के समय तेज हवाओं, बिजली चमकने और हल्की से बहुत हल्की बारिश के आसार हैं.

1000673443

तापमान अधिकतम करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. शनिवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से 1.7 कम है.राजधानी में मौसम में बदलाव के बीच आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण (एक्यूआई) में कुछ हद तक सुधार की संभावना है. लेकिन फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई रेड और ऑरेंज जोन के बीच बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विवेक विहार में सबसे ज्यादा 344 एक्यूआई दर्ज किया गया. वजीरपुर, आनंद विहार, आरके पुरम, रोहिणी आदि इलाकों में भी हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ रही. अगर आप पहाड़ों का रुख करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर कर लीजिए. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए ताजा चेतावनी जारी की है. रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही प्रदेश के सभी 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का ये दौर 3 फरवरी तक जारी रह सकता है. हालांकि इसी दौरान राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. 4 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होकर धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है।बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज गति की ठंडी हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इससे ठंड का असर और अधिक महसूस होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रात के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।4 फरवरी 2026 तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. ठंड में धीरे-धीरे कमी महसूस की जाएगी और दिन के समय मौसम अनुकूल रहेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post