घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट हुई लेट,दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

 घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट हुई लेट,दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
Sharing Is Caring:

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 20 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं, कोहरे का असर फ्लाइट्स सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। इसलिए यात्री फ्लाइट सेवाओं की ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।भारतीय रेलवे ने बताया है कि घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनें 30 से 275 मिनट तक लेट हैं। ट्रेन संख्या 12721 दक्षिण एक्सप्रेस जिसे दिल्ली सुबह 3:40 बजे पहुंचना था वह 275 मिनट की देरी से है।

1000446481

इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी काफी लेट हैं।ट्रेन नंबर 14117 PRYJ-BNW EXP 75 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं, REWA-ANVT EXP (12427) 30 मिनट लेट है। GCT-ANVT EXP (22433) 90 मिनट विलंब से चल रही है। पूर्वा एक्सप्रेस (12303) 80 मिनट लेट है। संपर्क क्रांति (12649) 45 मिनट देरी से चल रही है। दूरंतो एक्सप्रेस (12263) 215 मिनट देरी से चल रही है। इसी तरह मंदसौर एक्स. (22996) 30 मिनट लेट है। भोपाल एक्सप्रेस (12155) 70 मिनट की देरी से चल रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post