लालू यादव को हाईकोर्ट से लगा झटका,इस मामले में याचिका हुआ खारिज

 लालू यादव को हाईकोर्ट से लगा झटका,इस मामले में याचिका हुआ खारिज
Sharing Is Caring:

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘‘जमीन के बदले नौकरी” विवाद में सीबीआई की प्राथमिकी और आरोपपत्र रद्द करने की लालू प्रसाद यादव की याचिका खारिज कर दी. इससे पहले हाईकोर्ट ने सोमवार को ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की एक याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 1,600 अप्रयुक्त दस्तावेज देने से इनकार कर दिया गया था.सीबीआई के अनुसार, ‘जमीन के बदले नौकरी’ का यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य जोन में की गई ग्रुप डी नियुक्तियों से संबंधित है. आरोप है कि ये नियुक्तियां उन उम्मीदवारों को दी गईं, जिन्होंने राजद प्रमुख के परिवार या सहयोगियों के नाम पर भूखंड उपहार में दिए या स्थानांतरित किए थे.

1000706827

पूर्व रेल मंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें अप्रयुक्त दस्तावेजों की मांग की गई थी. अदालत ने कहा कि ये दस्तावेज एक साथ उपलब्ध कराना न केवल ‘बैलगाड़ी को घोड़े के आगे रखने’ (उल्टा काम करने) जैसा होगा, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को ‘पूरी तरह से अव्यवस्थित’ भी कर देगा।अप्रयुक्त दस्तावेज वे होते हैं, जिन्हें जांच एजेंसियां जब्त तो करती हैं, लेकिन आरोपपत्र में उनका उपयोग नहीं किया जाता. निचली अदालत ने दो अन्य आरोपियों द्वारा दायर इसी तरह के आवेदनों को भी खारिज कर दिया. इनमें लालू प्रसाद के निजी सचिव आर.के. महाजन द्वारा एक अप्रयुक्त दस्तावेज और रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक एवं पूर्व नियुक्ति प्राधिकारी महीप कपूर द्वारा 23 अप्रयुक्त दस्तावेजों की मांग की गई थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post