बीजेपी और जेडीयू की जान लीजिए क्या रहा है इतिहास?एक-दूसरे के कभी करीब तो कभी हुए अलग

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। जहां विपक्षी गठबंधन ने सीट बंटवारे को लेकर बैठकें शुरू की हैं, वहीं सत्तासीन एनडीए में भी अलग-अलग क्षेत्रों में टिकट दिए जाने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। खबरों की मानें तो जदयू और भाजपा बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने पर बात कर रही हैं, वहीं कुछ सीटें सहयोगी पार्टियों को भी दी जाएंगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने भाजपा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। नतीजों में भाजपा ने 75 तो जदयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी।1952 में जब बिहार में पहली बार चुनाव हुए तो भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। 1962 में पहली बार बिहार में जनसंघ का खाता खुला और उसे तीन सीटें हासिल हुईं। 1967 में जनसंघ 26 सीटों के साथ कांग्रेस और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के बाद तीसरे नंबर का दल बना। 1980 आते-आते जनता पार्टी में बिखराव हो गया, भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व में आई। 1980 के चुनाव में भाजपा को 21 सीटें मिलीं। 1985 में भाजपा बिहार में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल को 324 में से 122 सीटों पर जीत मिलीं। कांग्रेस 71 तो भाजपा 39 सीटें जीतने में सफल रही। भाजपा के समर्थन से जनता दल की सरकार बनी। लालू प्रसाद यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने। 1995 में भाजपा 41 सीटें जीती। जनता दल ने इस बार 167 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इस चुनाव में नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस की समता पार्टी ने किस्मत आजमाई। हालांकि, उसे महज 7 सीटें मिलीं। कैसे साथ आए भाजपा और नीतीश?1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार को पीछे करते हुए 161 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में नीतीश कुमार की समता पार्टी को 8 सीटें मिलीं। इनमें से छह सीटें उसे बिहार से ही हासिल हुई थीं।

समता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को समर्थन दे दिया। यह सरकार 13 दिन ही चली, लेकिन नीतीश और भाजपा का साथ इसके बाद भी बना रहा।नवंबर 1997 में इंद्र कुमार गुजराल की सरकार से कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद 1998 में फिर से लोकसभा चुनाव हुए। इस बार भाजपा और समता पार्टी का साथ बना रहा। जहां भाजपा को 182 सीटें मिलीं, तो वहीं समता पार्टी ने 12 सीटें हासिल कर लीं। इस तरह एनडीए ने समर्थन जुटाते हुए केंद्र में सरकार बना ली। हालांकि, यह सरकार एक साल से कुछ ही ज्यादा समय तक चल पाई थी कि संसद में अप्रैल 1999 को लाए गए एक अविश्वास प्रस्ताव की वजह से अटल सरकार एक वोट से गिर गई।बिहार में साल 2000 में विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में लालू प्रसाद यादव पर लगे चारा घोटाले के आरोपों का असर पड़ा। राजद की सीटें घटकर 124 पर आ गईं। वहीं, भाजपा ने 67 सीटें हासिल कीं। भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार ने राज्य स्तर पर समता पार्टी को भी बल दिया और उसे 34 सीटें मिलीं।