तेलंगाना में ढह सकता है KCR का किला,राजस्थान में बरकरार रह सकता है कांग्रेस का रिवाज

 तेलंगाना में ढह सकता है KCR का किला,राजस्थान में बरकरार रह सकता है कांग्रेस का रिवाज
Sharing Is Caring:

मोटे तौर पर देखें तो एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर से पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 जैसे अनुमान ही सामने आए हैं। कुछ सर्वे में भाजपा को बहुमत तो कुछ में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। कई सर्वे दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। ऐसे ही एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस का किला ढह सकता है। यहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है।

IMG 20231201 WA0010

इसी तरह एग्जिट पोल में मिजोरम में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।राजस्थान में ज्यादातर एग्जिट पोल रिवाज कायम रहने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, राजस्थान में हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन का रिवाल है। यहां इस बार 10 में से सात एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तीन में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। भाजपा के लिए सबसे ज्यादा सीटों का दावा रिपब्लिक मैट्रिज की ओर से किया गया है। इस सर्वे में भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 86-106 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post