जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान,महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे ओवैसी के विधायक

 जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान,महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे ओवैसी के विधायक
Sharing Is Caring:

16 मार्च को बिहार के खाली हो रहे राज्यसभा के पांच सीटों पर चुनाव होगा. पांचवीं सीट के लिए आरजेडी ने भी अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है. 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार होने के कारण चुनाव होगा. 5 वें सीट की लड़ाई दिलचस्प हो गई है, जहां एनडीए को तीन वोट की जरूरत है तो वहीं महागठबंधन को 6 वोटों की. तेजस्वी यादव ने भी अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए बैठक की है और रणनीति बना रहे हैं. एआईएमआईएम के साथ भी बैठक की गई है तो दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से भी बैठक हुई है. उपेंद्र कुशवाहा और जदयू की तरफ से भी बैठक बुलाई गई है. कुल मिलाकर दोनों तरफ से जीत के लिए रणनीति बनाई जा रही है और दावा भी किया जा रहा है कि उनका उम्मीदवार ही जीतेगा.एनडीए की ओर से किस प्रकार की रणनीति बनाई जा रही है, इस पर वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बातचीत में कहा हम लोग रणनीति बना चुके हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आवाज पर एनडीए की बैठक हो चुकी है. उसमें सभी विधायक और नेता पहुंचे थे.क्या क्रॉस वोटिंग होगी? इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि क्रॉस वोटिंग का कहां सवाल है. विपक्ष के लोग भी कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार के शासन में अच्छा काम हुआ है तो नीतीश कुमार और एनडीए के जो पांचों उम्मीदवार हैं, हम लोग आश्वस्त हैं कि जीतेंगे.

1000697462

एआईएमआईएम, बसपा और महागठबंधन के विधायकों से क्या बात हुई है, इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एआईएमआईएम कभी भी महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट नहीं करेगा. इसलिए वोट नहीं करेगा क्योंकि जहां वोट किया, उनके पार्टी पर डोरा डालना शुरू कर दिया जाता है.श्रवण कुमार ने कहा कि बेचारे पार्टी (AIMIM) खड़ा करते हैं, जीत कर आते हैं और वह (RJD) हाईजैक कर लेते हैं. इसलिए हाईजैक से बचने के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार को किसी कीमत पर वोट नहीं करेंगे. एआईएमआईएम के उम्मीदवार महागठबंधन के खिलाफ चुनाव जीत कर आये हैं. जनता ने महागठबंधन के खिलाफ उन्हें वोट दिया है. इसलिए उन्हें भी ख्याल है कि जहां इधर-उधर करेंगे तो उन्हें हड़प लेंगे.तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि जीत के लिए उनके पास पर्याप्त वोट हैं, इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं? इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह तो 16 मार्च को पता चलेगा. ये लोग अहंकारी लोग हैं. विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी तय कर दिए थे, लेकिन देश की जनता ने इनके मंसूबे को चकनाचूर कर दिया.आप लोग लगातार बैठक कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा और जदयू के तरफ से भी बैठक बुलाई गई है. इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा बैठक करेंगे और 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर हम लोगों की बैठक है. 16 मार्च को हम लोग सभी चुनाव में लग जाएंगे और सभी विधायक एनडीए के पांचों उम्मीदवार को जीताएंगे.विधायक वोट डालेंगे तो क्या वह दिखाकर वोट डालेंगे, इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि सभी पार्टी द्वारा एक अधिकृत किए जाते हैं. उनको दिखाकर ही विधायक वोट डालते हैं. श्रवण कुमार ने कहा की जीत की उम्मीद तो है ही है. देश के इतिहास में पहली बार हमारे तीन-तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं तो तीनों राष्ट्रीय अध्यक्ष तो जीतेंगे ही चौथा और पांचवां उम्मीदवार जो हैं, वह भी जीतेंगे. बिहार में असुद्दीन ओवैसी की पार्टी को साल 2022 में बड़ा झटका तब लगा था, जब उसके 5 में से 4 विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे.कोचाधामन विधायक मोहम्मद इजहार अस्फी, बायसी के सैयद रुकनुद्दीन अहमद, जोकीहाट के शहनवाज आलम और बहादुरगंज के अंजर नईमी ने पाला बदल लिया था ,लेकिन अमौर विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान टिके रहे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post