1000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन,थलापति विजय के साथ बॉबी देओल ने चुराई लाइमलाइट

 1000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन,थलापति विजय के साथ बॉबी देओल ने चुराई लाइमलाइट
Sharing Is Caring:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं और रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश-विदेश में भी है. यही वजह है कि ‘जन नायकन’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. एक्स पर थलापति के फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें आखिरी बार सुपरस्टार की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जन नायकन 400 करोड़ के बजट में बनी है और जनवरी से विवादों में फंसी हुई है. वहीं अब विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म रिलीज हो चुकी है.फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. फिल्म निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ खुशी भी जाहिर की.

1000794167

उन्होंने कहा, “सिनेमा में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं और ‘जन नायकन’ भी उन्हीं खास पलों में से एक है. थलापति विजय के बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है. हमें खुशी है कि हम यह फिल्म दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं.विजय का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने एक अभिनेता के रूप में करियर शुरू किया और मेहनत, लोकप्रियता और लोगों से जुड़े रहने के कारण लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई. यही भरोसा और प्यार उन्हें राजनीति तक लेकर आया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है. हमें पूरा विश्वास है कि ‘जन नायकन’ दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी. यह फिल्म विजय के शानदार फिल्मी करियर को एक भावनात्मक विदाई देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों की मानें तो थलापति विजय को ‘जन नायगन’ के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है. अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो वे भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स में से एक बन जाएंगे. दूसरी कास्ट को लेकर खबरें हैं कि फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को 6 करोड़ रुपये, बॉबी देओल को 5–10 करोड़ रुपये, प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये, प्रियामणि को 3 करोड़ रुपये, ममिता बैजू को 60 लाख–2 करोड़ रुपये, गौतम वासुदेव मेनन को 3 करोड़ रुपये, नारायण को 2.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया.थलापति विजय की जन नायकन सुपरस्टार की आखिरी फिल्म कही जा रही है. वहीं मेकर्स ने इस फिल्म को उनके करियर की आखिरी फिल्म देने के चलते ट्रिब्यूट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं दूसरी तरफ 90 के दशक का वो रोमांटिक दौर याद कीजिए, जब 1998 में आई आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘गुलाम’ का गाना ‘आंखों से तूने क्या कह दिया’ हर प्रेमी के दिल की धड़कन बन गया था. जतिन-ललित का सुरीला म्यूजिक, समीर अंजान के लिखे दिलकश बोल और कुमार सानू व अलका याग्निक की मखमली आवाजों ने इस ट्रैक को यादगार बना दिया था.अब पूरे 28 साल बाद ये आइकॉनिक सॉन्ग एक बिल्कुल नए फ्लेवर, मॉडर्न बीट्स और यूथफुल वाइब के साथ वापस लौट आया है. बॉलीवुड के नए दौर के स्टार राघव जुयाल और सोशल मीडिया सेंसेशन निहारिका एनएम की आने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के लिए 90s के इस कल्ट क्लासिक ट्रैक को ‘आंखों से तूने क्या कह दिया 2.0’ के नाम से रीक्रिएट किया गया है.अगर 1998 के ओरिजिनल ट्रैक और 2026 के इस रीक्रिएटेड वर्जन की तुलना करें, तो म्यूजिक इंडस्ट्री के बदलते ढर्रे और नई जनरेशन के टेस्ट की झलक साफ दिखाई देती है. जानिए कि ओरिजिनल की तुलना में नए वर्जन में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post