मेरे लिए बेहद भावनात्मक पल है,भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बोले नवीन पटनायक

 मेरे लिए बेहद भावनात्मक पल है,भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बोले नवीन पटनायक
Sharing Is Caring:

भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीत लिया है। शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल यानी कांस्य पदक के लिए हुए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन की टीम को 2-1 के अंचर से हरा दिया और मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी समेत हर कोई बधाई दे रहा है। इस बीच ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी भावुक पोस्ट किया है। भारतीय हॉकी टीम की जीत को नवीन पटनायक ने भारत के लिए एक ऐतिहासिक और बहुत ही खास क्षण बताया है। नवीन पटनायक ने कहा कि भारतीय टीम के ऐतिहासिक पदक ने हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया है।

1000367515

यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी बेहद भावनात्मक क्षण है। आशा है कि यह हॉकी के पुराने दिन वापस लाएगा और देश को और अधिक गौरव दिलाएगा।नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम से वीडियो कॉल पर बात भी की है। उन्होंने इस बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि विजयी भारतीय हॉकी टीम से बात करके और ओलंपिक में लगातार कांस्य पदक के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए टीम को बधाई देते हुए खुशी हो रही है। ओडिशा में हर किसी को और पूरे भारत के लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post