अनुष्का या उसके बच्चे से मेरा नहीं है कोई संबंध,बेटी के जन्म पर बोले तेज प्रताप यादव

 अनुष्का या उसके बच्चे से मेरा नहीं है कोई संबंध,बेटी के जन्म पर बोले तेज प्रताप यादव
Sharing Is Caring:

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं. उन्होंने रविवार (8 फरवरी) को बेटी को जन्म दिया है. इस बीच तेजप्रताप का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है.अनुष्का यादव के मां बनने के बाद तेजप्रताप यादव ने साफ कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से न तो कोई रिश्ता है और न ही कोई लेना देना है. इसके साथ ही तेजप्रताप मे उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जयचंदों के इशारे पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. इन जयचंदो ने मुझे बदनाम किया है, हम इस संबंध को खारिज करते हैं.

1000678415

वहीं अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि उनकी अनुष्का यादव के साथ जो तस्वीर वायरल हुई थी उस समय उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था.उन्होंने कहा कि ये संबंध उन पर थोपा गया है. उन्होंने कहा कि ये एक गिरोह है जिसका संचालन पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुकेश रौशन उनकी हत्या कराना चाहते हैं.तेजप्रताप यादव ने खुलासा करते हुए कहा है कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ, मुझे घर से निकाला गया उसके पीछे 5 जयचंद हैं. इसके साथ ही उन्होंने इन पांच लोगों के नाम भी बताए. जिनमें…5 जयचंद1- मुकेश रौशन2- संजय यादव3- रमीज4- शक्ति सिंह5- सुनील सिंहयही नहीं तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव का किसी और के साथ रिश्ता होने का खुलासा भी किया. उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव का आलोक गुर्जर नाम के शख्स के साथ संबंध है. उन्होंने सवाल किया कि आलोक गुर्जर कौन है और अनुष्का का उसके साथ क्या संबंध है उसे बताना चाहिए, ये वो बताएंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे.इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल प्रमुख ने ये भी कहा कि उनके पिता ने दही चूड़ा कार्यक्रम में आए थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था, ये लोगों को रास नहीं आया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया था, यहां तक की फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई. उन्होंने कहा कि बिहार के गृह मंत्री ने भी उनसे कहा है कि उन्हें बुलाया जाएगा.दरअसल तेज प्रताप यादव पिछले साल अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी. हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी. बाद में उन्होंने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी स्वीकार किया था कि अनुष्का के साथ उनका रिश्ता था. उन्होंने अपने प्यार को कुबूल करते हुए कहा था कि अनुष्का के साथ फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी. तेज प्रताप ने कहा था कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं.आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा था कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post