बिहार समेत कई राज्यों में चलेगी गर्म हवाएं,धूप से परेशान होंगे लोग

 बिहार समेत कई राज्यों में चलेगी गर्म हवाएं,धूप से परेशान होंगे लोग
Sharing Is Caring:

देशभर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। खासकर 11 से 15 मई के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं।देश के उत्तरी इलाकों में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ी हलचल की संभावना है। एक विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि दूसरा ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

1000518720

इसके कारण 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post