आज से आम लोगों के लिए खुल गया ग्लोबल एक्सपो,नए-नए पसंदीदा वाहनों का फ्री में करिए दीदार

आप को नई तकनीक से लैस कार, स्कूटी और बाइक पसंद है भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आपका स्वागत कर रहा है। आज से यह आम लोगों के खुल रहा है। कोई भी व्यक्ति केवल पंजीकरण करवाकर अपनी पसंदीदा वाहनों का दीदार कर सकता है। रविवार से आम जनता के लिए खुल रहे इस एक्सपो में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रविवार को एक्सपो में हजारों की संख्या में लोग आ सकते हैं। इसे देखते हुए निर्णय लिया है कि यदि हॉल में भीड़ ज्यादा होती है तो एंट्री बंद की जा सकती है।

साइकिल की तरह बाइक में भी पैडल मारकर रफ्तार हासिल कर सकते हैं। एक्सपो में मोटोवोल्ट कंपनी ने ऐसी ही बाइक लॉन्च की है। इस बाइक में फुट रेस्ट की जगह विशेष रूप से पैडल लगाए गए हैं। बाइकर को जब रफ्तार चाहिए होगी तो वह एक्सीलेटर के साथ पैडल भी मार सकता है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह ई-बाइक जर्मन तकनीक से तैयार की गई है। यह एक बार चार्ज करने में 110 किमी तक चल सकेगी। सामान्य रूप से इस बाइक की स्पीड 100 किमी तक जा सकती है। वहीं, पैडल मारने पर स्पीड 140 से 150 तक पहुंच सकती है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।ड्राइविंग टेस्ट में यदि बार-बार फेल हो रहे हैं तो एक्सपो में आपके लिए खास इंतजाम है। यहां होंडा कंपनी ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए व्यवस्था की है। यहां बाइक राइड के टेस्ट हो रहे हैं। इसमें बाइक चलाने के दौरान अंडाकार गोला बनाना होता है। साथ ही, सर्कल के बीच में एक पलती लाइन भी चलना होता है। इसमें फेल होने वाले लोगों को बाइक चलाने का तरीका बताया जा रहा है, ताकि टेस्ट में फेल न हों सकें।एक्सपो में एंट्री के लिए दर्शकों को www.bharat-mobility.com पर विजिटर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। आयोजन स्थल पर जाकर आप क्यूआर कोड दिखाकर प्रवेश कर सकते हैं। हॉल में जाने के लिए गेट नंबर 4, 5 और 6 सबसे पास होंगे। इन गेट से दर्शक सीधे हॉल तक पहुंच सकते हैं। यहां आने वाले दिव्यांग की मदद करने वालों को टिकट या पास की आवश्यक नहीं होगी। एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। रविवार शाम सात बजे तक लोग घूम सकेंगे।